राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी पत्रकारों की बैठक में गिनाई उपलब्धियां – JD News 24×7

JD News 24×7

Latest Online Breaking News

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी पत्रकारों की बैठक में गिनाई उपलब्धियां

😊 Please Share This News 😊
JDNEWS 24×7 चीफ़ एडिटर दीपक जायसवाल
JDNEWS 24×7 चीफ़ एडिटर दीपक जायसवाल

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी पत्रकारों की बैठक में गिनाई उपलब्धियां

राजगढ़ / प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास और रोजगार विभाग श्री गौतम टेटवाल ने  आज शनिवार को सहारनपुर में पत्रकारों की बैठक लेकर दी विकास कार्यों की जानकारी।
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि शिक्षा, स्वास्थ, आर्थिक विकास, पर्यावरण संरक्षण, रोजगार आदि कई पहलू हैं जिनमें विशेष ध्यान देने की आवयश्कता है।
साथ ही क्षेत्र की प्राथमिकताओं के हिसाब से विजन ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। जो अभी यह पूर्ण नहीं है। इसमें गाँव के सरपंचों एवं जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित करने और जनता के सुझाव उपरांत आगामी चार साल में क्या कार्य करने हैं उसका पूरा खाखा तैयार कर सभी के सहयोग से विजन डॉक्यूमेंट के हिसाब से सभी कार्य पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा। 
क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र के माध्यम से क्या क्या कार्य किये जा सकते हैं। उसकी रूपरेखा तय करने दिल्ली विजिट में एलजी कंपनी के सीएसआर फण्ड से संचालित ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट का भ्रमण किया। जहाँ गरीब तबके के बच्चे इलेक्ट्रोनिक उपकरणों जैसे फ्रिज, टीवी वाशिंग मशीन, एसी आदि बनाना सीख रहे थे उनके सिखाने वाले प्रशिक्षक विश्वस्तरीय थे और ये बच्चे 2-3 महीने के प्रशिक्षण के बाद एलजी कम्पनी में ही 15-20 हजार की जॉब में काम पर लग जाते हैं। जल्द ही एक ऐसा इंस्टिट्यूट सारंगपुर में खोलने जा रहा है। जिससे यहाँ के बच्चे नामी कम्पनियों के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार से जुड सकें।
 मंत्री श्री टेटवाल ने सभी विभाग के अधिकारीयों को निर्देशित किया है की सारंगपुर में जल्द से जल्द आईटीआई खोला जाए। यह आई.आई.टी. अन्य पारम्परिक आईटीआई से भिन्न होगा। यहाँ फिटर वेल्डर इलेक्ट्रीशियन ट्रेड की जगह ऐशे ट्रैड खोलें जायेंगे। जिनकी मांग आने वाले समय में होगी, जैसे आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, ड्रोन आदि जिससे बच्चों को आईटीआई से निकलते ही सीधे रोजगार में लगे। सारंगपुर क्षेत्र के लिए जल्द ही एक मेगा फूड पार्क लाने का प्रयास  किया जा रहा है। जिसमें कई फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री आएगी और सारंगपुर क्षेत्र में होने वाले फसलों या फलों के उचित दाम किसानों को मिलेंगे और वह अपनी क्रय क्षमता बढाकर अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा व वेहतर जीवन प्रदान कर पाएंगे। 
धार्मिक टूरिज्म की भी क्षेत्र में अपार संभावनाएं रहेगी। कपिलेश्वर धाम को महाकाल लोक की तर्ज पर डेवलप करने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे क्षेत्र के लोग रोजगार से जुड सकें। 
पिछले 6 माह में पूर्ण किये गए एवं प्रगतिरत कार्य 
आगामी समय में किये जाने वाले कार्य 
  राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल ने क्षेत्र के विकास में हम सब मिलकर और क्या कार्य कर सकते हैं इस विषय में सभी से  सुझाव मांगे है। जिससे एक बेहतर विजन डॉक्यूमेंट तैयार हो सके और इसकी समीक्षा भी करते रहें, की हम सबने मिलकर जो लक्ष्य निर्धारित किये थे उसके हिसाब से कार्य हो रहा है या नहीं।
           क्षेत्र के विकास हेतु विजन
कपिलेश्वर तीर्थ को महाकाल लोक उज्जैन की तर्ज पर कपिलेश्वर लोक बनाना है। नगर सारंगपुर के मध्य से निकले पुराने नेशनल हाइवे का चौड़ीकरण कर 4 लेन मार्ग निर्माण कराना है। सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र में फूड प्रोसेसिंग यूनिट का स्थापना करवाना है। नगर सारंगपुर में बंद पड़े उद्योग धंधों को पुनः प्रारम्भ करवाना है। विधानसभा क्षेत्र के हेण्डलूम बुनकरों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलवाना है। सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र में कृषि महाविद्यालय की स्थापना करवाना है।सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र के वह छोटे-बड़े मार्ग जो पक्के निर्माण से वंचित है उन्हें पक्का बनवाना है। जिनकी संख्या 65 के लगभग है। शासकीय स्वामी विवेकानंद महा. सारंगपुर एवं वीर सावरकर महा. पचोर में स्नातकोत्तर स्तर विज्ञान संकाय की कक्षाएं प्रारम्भ करवाना है। सिविल अस्पताल सारंगपुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पचोर में रिक्त चिकित्सकों के पदों की पूर्ति करवाना है। सारंगपुर रेल्वे स्टेशन पर केवल 03 ट्रेनों का ही स्टापेज है अतः जनसुविधा हेतु ट्रेनों का स्टापेज बढ़वाना है। संडावता मार्ग की ओर से इन्दौर-भोपाल जाने वाले वाहनों को रेल्वे अंडरब्रिज में बारीश के समय पानी भर जाता है एवं आए दिन जाम लगा रहता है, फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाना आवश्यक है।
    प्रमुख विकास कार्य एवं उनके लिए    
              आवश्यक बजट
      नगर सारंगपुर में विश्राम गृह का निर्माण करवाना है। क्षेत्र की सूची अनुसार सड़कों को बजट सत्र में स्वीकृत करना आवश्यक है। सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र को म.प्र.मध्य क्षेत्र वि.वि.क.लि. अंतर्गत (सं. /सं.) उपसंभाग से संभाग बनाना है। जिसमें सारंगपुर, पचोर, मऊ, पाडल्यामाता वि.वि. केन्द्र सम्मिलित हो सकते है। विद्युत व्यवस्था के सुचारु संचालन को देखते हुए दो अतिरिक्त वि.वि. केन्द्र मगराना एवं बालोड़ी का निर्माण आवश्यक है। अतिक्रमण को देखते हुए स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय सारंगपुर की बाउंड्रीवॉल का शीघ्र निर्माण किया जाना आवश्यक है।
विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों हेतु राशि 
                 स्वीकृत
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल ने कार्यक्रम में बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग की कुल 11 आंगनवाड़ी भवन की (बाउंड्रीवॉल) सहित  09.50-09.50 लाख की राशि स्वीकृत की गई। इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग के कुल 12 उप स्वास्थ्य केंद्रो के लिए 65-65 लाख की राशि स्वीकृत की गई। जल संसाधन विभाग के 3 बैराज निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए। जिनमें बारोल को 367.50 लाख, खेरचाखेड़ी के लिए 316.80 लाख एवं आमगढा के लिए 315.41 लाख की राशि स्वीकृत की गई। इसी प्रकार अन्य विभागों जैसे लोक निर्माण विभाग, नगर परिषद पचोर, गृह विभाग, पीएचई विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, सीएम रिलीफ फंड, ग्रामीण क्षेत्र, नगर पालिका सारंगपुर आदि के निर्माण कार्यों के लिए भी राशि स्वीकृत की गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!