खुशियों की दास्तां.. मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो राहें अपने आप हो जाती हैं आसान. – JD News 24×7

JD News 24×7

Latest Online Breaking News

खुशियों की दास्तां.. मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो राहें अपने आप हो जाती हैं आसान.

😊 Please Share This News 😊

राजगढ़ जिला राजगढ
द्वारा
JD news 24×7

🖕रिपोर्टर:-आकाश शर्मा
मध्यप्रदेश राज्य ब्यूरो प्रमुख

♦️खुशियों की दास्तां.. मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो राहें अपने आप हो जाती हैं आसान.

🧿नरसिंहगढ़ के दो भाई राम और कृष्ण कुपोषित बच्चों के लिए 20 हजार रूपये लेकर पहुंचे कलेक्टर के पास..

             💈राजगढ़ 05 मार्च, 2022💈
मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो राहें अपने आप आसान हो जाती हैं। ऐसा ही जज्बा लेकर आगे बढ़े है नरसिंहगढ़ के दो बालक राम गुप्ता (बी.एस.सी.-2) एवं कृष्ण गुप्ता (10 वीं) जिले के कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार के लिए कुछ करने की। मन में विचार आया और बैंक में जमा अपनी 20 हजार रूपये की राशि लेकर कलेक्टर हर्ष दीक्षित को प्रदान करने पहुंच गए।


राम और कृष्णा द्वारा जब अपनी मंशा कलेक्टर दीक्षित को बताई गई तो उन्होंने उक्त दोनों बालकों को समझाईश दी कि जिले में ‘‘एडाप्ट एन आगंनवाड़ी‘‘ कार्यक्रम चल रहा है। वे अपने क्षेत्र की कोई सी भी आंगनवाड़ी गोद ले सकते हैं और उस केन्द्र के कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार हेतु व्यय कर सकते हैं। कलेक्टर दीक्षित द्वारा दी गई समझाईश से वे नरसिंहगढ़ क्षेत्र की सर्वाधिक कुपोषित बच्चों की संख्या वाली आंगनवाड़ी केन्द्रों को गोद लेन के लिए नरसिंहगढ़ लौट गए। लेकिन लौटने के पूर्व उन्होंने कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास से भी सम्पर्क किया। ‘‘एडाप्ट एन आंगनवाड़ी‘‘ कार्यक्रम को समझा तथा आवश्यक जानकारी ली तथा आंगनवाड़ी गोद लेने का संकल्प लेकर वे नरसिंहगढ़ लौट गए। बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष के राम गुप्ता 20 वर्ष एवं 10 वीं के कृष्ण गुप्ता 16 वर्ष दोनों ही बालक गायत्री परिवार से जुड़े है और समाज सेवा के कार्य में भी अपना समय देते है। गर्मियों में पक्षियों के लिए पानी के सकोरे वन विभाग के साथ मिलकर रखना वे बहुत वर्षो से करते आ रहे है। उनके पिता सत्यनारायण गुप्ता किराना व्यवसायी हैं और वे भी अपने बच्चों को समाज हित के कार्यो के लिए प्रेरित करते रहते है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!