6 साल से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार
![](https://jdnews24x7.com/honodig/uploads/2022/03/WhatsApp-Image-2022-03-15-at-2.25.32-PM-1024x768.jpeg)
😊 Please Share This News 😊
|
![](http://jdnews24x7.com/honodig/uploads/2022/03/WhatsApp-Image-2022-03-12-at-11.38.21-AM-225x300.jpeg)
6 साल से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार
![](http://jdnews24x7.com/honodig/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2022-02-06-at-9.41.40-AM-1-205x300.jpeg)
फरार स्थायी वांरटीयो की धरपकड हेतु जिले में चलाए जा रहे अभीयान के तहत जिला पुलिस कप्तान के नेतृत्व मे एव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सारंगपुर सुश्री जोइस दास के निर्देशन में थाना तलेन की पुलिस टीम ने फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 15.03.22 को विश्वसनिय मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए माननीय जेएमएफसी महोदय न्यायालय राजगढ के प्रकरण क्र आरसीटी. 140/290/16 व धारा 34 (2) भादवि के फरार स्थाई वारंटी जगदिश भील उम्र 28 साल निवासी रोसला जागिर थाना बोडा को तलेन पुलिस टीम द्वारा ग्राम रोसला जागीर थाना बोडा मे उसके ही घर के पास से गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।
गिरफ्तारशुदा स्थायी वारंटी को माननीय जेएमएफसी महोदय न्यायालय राजगढ पेश गया है।
उक्त फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने मे थाना प्रभारी उनि.उमाशंकर मुकाती, सउनि.अशोक कटारिया, आर.119 राहुल कारपेंटर ,आर.885 अनिल, आर.991 गोविन्द , मआर.863 संगीता , मआर.897 रचना का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |