राजपुर में मजदूर से भरे पिकअप को ट्राली ने पीछे से मारी टक्कर, 1 की मौके पर हुई मौत, 2 गंभीर रूप से घायल – JD News 24×7

JD News 24×7

Latest Online Breaking News

राजपुर में मजदूर से भरे पिकअप को ट्राली ने पीछे से मारी टक्कर, 1 की मौके पर हुई मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

😊 Please Share This News 😊
जेडी न्यूज़ चीफ एडिटर दीपक जायसवाल

राजपुर में मजदूर से भरे पिकअप को ट्राली ने पीछे से मारी टक्कर, 1 की मौके पर हुई मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

संवाददाता शुभम जायसवाल बड़वानी

बड़वानी
बड़वानी के राजपुर मे आज सुबह मजदूर से भरे पिकअप वाहन को गांव दानोद के पास एक ट्राली ने पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर से पिकअप में बैठे मजदूरों में से 1 की मौके पर ही मौत हो गई। 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घायलों को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर लाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार कर बड़वानी जिला अस्पताल रैफर किया गया है। एक्सीडेंट में आरसिया पिता तहारिया उम्र 22 वर्ष निवासी गागरखेड़ा व संजय पिता जगन उम्र 23 वर्ष निवासी गागरखेड़ा को सर पर चोट आई है। जिसे राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बडवानी जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया है। सर्जन पिता सुवालाल उम्र 19 वर्ष निवासी गागरखेड़ा की मौके पर ही मौत हो गई है।

दानोद के ग्रामीण हरे सिंह वास्कले ने बताया कि पिकअप वाहन को एक ट्राली ने पीछे से टक्कर मार दी थी। पिकअप वाहन मजदूर भर कर राजपुर की ओर आ रहा था। वहीं राजपुर की तरफ से तेज रफ्तार ट्राली आ रहा था। जिसका पीछे का हिस्सा पिकअप पर लग गया। जिसमें एक युवक सर्जन की मौके पर ही मौत हो गई और 2 युवक आरसिया और संजय घायल हो गए हैं। राजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि ट्राली मोके से फरार है। थाना टीम को अलर्ट किया है। जल्द आरोपी पकड़ में होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!