बाढ़-आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे राजगढ़ जिला प्रभारी मंत्री डाॅ. मोहन यादव – JD News 24×7

JD News 24×7

Latest Online Breaking News

बाढ़-आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे राजगढ़ जिला प्रभारी मंत्री डाॅ. मोहन यादव

😊 Please Share This News 😊
जेडी न्यूज चैनल चीफ एडिटर दीपक जायसवाल

प्रदेष सरकार संकट की घड़ी में प्रभावितों के साथ है और उनकी हर संभव मदद की जाएगी
-प्रभारी मंत्री डाॅ. मोहन यादव

राजगढ़ 24 अगस्त, 2022
प्रदेष सरकार के उच्च षिक्षा मंत्री एवं राजगढ़ जिला प्रभारी मंत्री डाॅ. मोहन यादव ने कहा कि बाढ़ से राजगढ़ जिले में आपदा के कारण नागरिकगण प्रभावित हुए हैं। प्रदेष की सरकार संवेदनषील है। प्रदेष सरकार संकट की घड़ी में प्रभावितों के साथ है और उनकी हर संभव मदद की जाएगी। इस हेतु जिला प्रषासन को सर्वे कराने एवं क्षति का आंकलन करने के निर्देष दिए गए है। उन्होंने यह बात गत दिवस अजनार नदी में आई बाढ़-आपदा से ब्यावरा शहर की भंवरगंज काॅलोनी तथा नेवज नदी में आई बाढ़ आपदा से पचोर के कुम्हारन मोहल्ला के निरीक्षण एवं प्रभावितों से चर्चा उपरांत कही। प्रभारी मंत्री डाॅ. यादव प्रदेष के मुख्यमंत्री के निर्देष पर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने प्रभावितों के बीच पहुंचे थे।
राजगढ़ जिला प्रभारी मंत्री डाॅ. यादव ने ब्यावरा के भंवरगंज काॅलोनी के निरीक्षण के दौरान कहा कि ब्यावरा शहर अजनार नदी के किनारे बसा हुआ है। अतिवर्षा के कारण निचली बस्तियों में आई आपदा से 8 वार्डो में नुकसान बहुत हुआ है। जिला प्रषासन को प्रत्येक वार्ड का सर्वे कराने तथा सर्वे से कोई छूटे नहीं एवं आपदा से क्षति का आंकलन पूरी संवेदनशीलता के साथ करने के निर्देष दिए गए है। ब्यावरा के भंवरगंज में बाढ़ प्रभावित आटा चक्की का संचालक श्री छोटे लाल विष्वकर्मा, श्री मोहर सिंह चैहान, किराना दुकान संचालिका रानू तंवर एवं मानसी लेडीज पार्लर में पहुंचकर प्रभावितों से चर्चा की। बाढ़ की विभीषिका जानी एवं हुए नुकसान की जानकारी ली।
मंत्री डाॅ. मोहन यादव ने पचोर में नेवज नदी के किनारे की बाढ़ प्रभावित बस्ती कुम्हार मोहल्ला का भी निरीक्षण किया। इस दौरान दिनेष कलोलिया, सुमेर सिंह राव, जहूर खां सहित बस्ती के अन्य प्रभावितों से मिलने उनके निवास पहुंचे एवं बाढ़-आपदा की जानकारी ली।
बाद में मंत्री डाॅ. यादव पचोर के मन्न्त शादी हाॅल में स्थापित राहत षिविर में ठहराए गए लगभग 150 से अधिक प्रभावितों से मिलने उनके बीच पहुंचे। उनसे व्यवस्थाएं, भोजन-पानी तथा अन्य उपलब्ध कराई गई सुविधाओं आदि की जानकारी ली, उनका ढांढस बढ़ाया तथा हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। यहां क्षेत्रीय विधायक श्री कुंवर कोठार भी मौजूद रहे।
बाढ़ प्रभावितों से चर्चा के दौरान उन्होंने अतिवृष्टि के कारण बाढ़ आपदा से कोई जनहानि नहीं होने पर संतोष व्यक्त किया तथा प्रभावितों की हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
ब्यावरा एवं पचोर के बाढ़ प्र्रभावित क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान श्री दिलबर यादव, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित तथा पुलिस अधीक्षक श्री अवधेष कुमार गोस्वामी साथ रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!