ऑन लाईन विडियों कांफ्रेंस के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से किया संवाद – JD News 24×7

JD News 24×7

Latest Online Breaking News

ऑन लाईन विडियों कांफ्रेंस के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से किया संवाद

😊 Please Share This News 😊

ऑन लाईन विडियों कांफ्रेंस के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से किया संवाद

सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य मंत्री से की एनेस्थिया और सोनोलजिस्ट की मांग

राजगढ़ 19 सितम्बर, 2022 संवाददाता दीपक जायसवाल 
स्वास्थ्य विभाग के मंत्री डाॅ. प्रभुराम चैधरी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से विडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा संवाद किया। इनमें सर्जरी वार्ड, महिला वार्ड एवं प्रसूता वार्ड के मरीजों से उन्हें दी जाने वाली सेवाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर मौजूद सिविल सर्जन डाॅ आर.के. कठेरिया ने अपने मोबाईल से मरीजों की स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. चैधरी से बात कराई। सर्जरी वार्ड में भर्ती लाडबाई पति केवल सिंह 32 वर्ष से स्वस्थ्य मंत्री ने पूछा कि अस्पताल में किसी प्रकार की समस्या तो नहीं आई, और आपको दी जाने वाली सुविधाओं से आप संतुष्ट हो। इसके जवाब में हितग्राही ने संतोषजनक जवाब दिया। इसके बाद प्रसूता वार्ड में भर्ती कविता पति सुनिल 23 वर्ष से अस्पताल में प्रसव के बाद मिलने वाली डाईट एवं खासकर लड्डू के संबंध में पूछा। जिस पर प्रसूता ने बताया कि उन्हें निर्धारित डाईट एवं लड्डू बराबर दिए जा रहे हैं। कुल मिलाकर 4 मरीजों से स्वास्थ्य मंत्री ने बात की जिसमें सभी मरीजों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोषप्रद जवाब दिया।
सीएस ने की मांग
मरीजों से बात करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. चैधरी द्वारा सिविल सर्जन डाॅ. आर.के. कठेरिया से अस्पताल प्रबंधन पर बात की गई। इस पर सीएस ने अस्पताल में प्रसूता महिलाओं के सीजर एवं अन्य सर्जीकल ऑपरेशन के लिए एनेस्थिया डाॅक्टर की स्थायी नियुक्ति करने एवं सोनोग्राफी के लिए सोनोलाजिस्ट डाॅक्टर नियुक्त करने के लिए निवेदन किया। जिस पर मंत्री द्वारा जल्द ही दोनों मांगे पूरी करने का आष्वाशन दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेष सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. चैधरी प्रत्येक सप्ताह प्रदेष के दो जिलों के जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से बात करते है। वह मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुविधाओं में क्या-क्या लाभ मिल रहा ? सरकार कि योजनाओं से लाभांवित हो रहे की नहीं ? अस्पताल में कोई पैसा लेता तो नहीं ? एम्बुलेंस समय पर पहुंची थी की नहीं ? अस्पताल में साफ-सफाई है की नही ? आदि प्रकार की जानकारी भर्ती मरीजों से लेते है। इसी क्रम में उन्होंने 19 सितम्बर, 2022 को जिला अस्पताल में भर्ती उक्त महिलाओं से विडियों कान्फ्रेंसिंग काॅल से सीधा संवाद किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!