महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने ,राजगढ़ के ऑरेंज मार्मलेड का किया अवलोकन – JD News 24×7

JD News 24×7

Latest Online Breaking News

महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने ,राजगढ़ के ऑरेंज मार्मलेड का किया अवलोकन

😊 Please Share This News 😊

महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने ,राजगढ़ के ऑरेंज मार्मलेड का किया अवलोकन

JDNEWS24×7 चीफ एडिटर दीपक जायसवाल

राजगढ़ 16 आजीविका मिशन के समूह उत्पाद ऑरेंज मार्मलेड का आज महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा अवलोकन किया गया। भोपाल में आयोजित स्वयं सहायता समूह के सम्मेलन के अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी में जिले के उत्पादों को भी प्रदर्शित किया गया।
इस अवसर पर खिलचीपुर के ग्राम सोनखेड़ाकला की श्रीमती प्रेमबाई एवं श्रीमती कौशल्या वर्मा अपने उत्पाद के साथ लालपरेड में समारोह स्थल पर आयोजित प्रदर्शनी में शामिल हुई। अवलोकन के दौरान मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एल.एम. बेलवाल ने महामहिम को जिले के उत्पाद से परिचित कराया। इस कार्यक्रम को ऑनलाइन पूरे प्रदेश में देखा गया। राजगढ़ में भी एनआईसी में जिले की महिलाओं एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित होकर कार्यक्रम को सुना।
इस अवसर पर सांसद श्री रोडमल नागर, सारंगपुर विधायक श्री कुंवर कोठार, पूर्व विधायक श्री रघुनंदन शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षय तेम्रवाल, डीपीएम श्री संजय सक्सेना उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!