बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया संविधान दिवस – JD News 24×7

JD News 24×7

Latest Online Breaking News

बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया संविधान दिवस

😊 Please Share This News 😊

बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया संविधान दिवस

संवाददाता यशवंत मेंवाड़ें

खिलचीपुर। शनिवार को संविधान दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय खिलचीपुर में एन एस यू आई द्वारा विश्वरत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। जिसमें उपस्थित सभी बाबा साहब के अनुयायियों के द्वारा दोहराया। उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 1949 को विश्वरत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के द्वारा अथक संघर्ष व प्रयास के बदौलत भारतवर्ष को विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान समर्पित किया था। संविधान के निर्माण में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी को 2 वर्ष 11 माह 18 दिन का समय लगा था। ऐसा संविधान जिसने सभी को समता संप्रभुता न्याय बंधुत्व की भावना रखते हुए राष्ट्र निर्माण में सभी की भागीदारी को सुनिश्चित किया।

इस अवसर पर निजाम अली ,रोहित सिंह राठौड़ ,ललित बंसीवाल, राजेंद्र बागरी,हर्षित शर्मा , हेमंत उंदेरीया,शोभित गुप्ता ,केशव सेन, प्रियांशी सोनी, योगेश दांगी, अजय सोनगरा,देवराज सिंह मनराज सिसोदिया,भगवान सिंह, इनायत अली, शिक्षक सहित छात्र-छात्रा उपस्थित रहे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!