JD News 24×7

JD News 24×7

Latest Online Breaking News

😊 Please Share This News 😊

छतों पर नजर आया पतंगबाजी का जुनून: डीजे की धुन पर युवाओं ने उड़ाई पतंगे; कुछ ने खेले गिल्ली डंडा

लोगों ने भगवान को लगाया लड्डू जलेबी का भोग दिन भर चलता रहा दान-पुण्य, कार्य

यशवंत मेंवाड़ें संवाददाता

खिलचीपुर। नगर में रविवार को घंगौर कोहरे के बीच क्षेत्र में मकर संक्रांति पर्व धूमधाम से मनाया गया।
इस दौरान सुबह से ही कड़ाके की ठंड सर्द हवाएं और घंगौर कोहरा 8:30 बजे तक छाया रहा धीरे-धीरे बादलों के बीच से सूर्य देव उदय हुये इसके बाद
नगरवासियों ने गायों को चारा खिलाया वही मंदिरों में भगवान के दर्शन कर तील् के लड्डू जलेबी का भोग लगाया और सुख समृद्धि की कामना की एवं पंडितो को दक्षिणा देकर आर्शीवाद लिया मकरसंक्रांति पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। वही लोगों ने दान पुण्य का क्रम शुरू हुआ, जो दिनभर चलता रहा। इस दौरान घरों में विभिन्न तरह के व्यंजन बनाए गए।

{छतों पर नजर आया पतंगबाजी का जुनून}

साथ ही लोगों ने पतंगबाजी का जमकर मजा लिया। युवा, बच्चे, किशोर हर वर्ग के लोगों पतंगबाजी का आनंद लिया।इसके चलते छतों पर डीजे भी लगाए गए तथा उनकी धुनों पर पतंगबाजो ने एक दूसरे से पेंच लड़ाते पंतगें काटी गई ओर पतंगों का आनंद लिया गया।मकर सक्रांति पर्व को लेकर हर वर्ग में खासा उत्साह देखने को मिला। खासकर यह उत्साह बच्चों में ज्यादा दिखाई दिया गया।

{पतंग की दुकानों पर काफी भीड़ दिखाई दी}
वही एक दिन पहले से ही दुकानदारों ने पहले से दुकाने सजा कर रख रखी थी जिसमें एक दिन पहले ही हर वर्ग के लोगों ने एवं बच्चों ने दुकानों से पतंगे मांजे की खरीदारी की गई। वही मकर संक्रांति के रोज एक दूसरे से पेंच लड़ा कर पतंगे काटकर शोर मचा कर आनंद उठाया

{ गिल्ली डंडे का भी लिया आनंद }

वही मकर संक्रांति पर्व पर आज भी पुरानी परंपराओं का निर्वाह करते हुए नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गिल्ली डंडे खेलने की परम्परा जारी है। जो नगर खिलचीपुर में भी देखने को मिली जिसमें युवा वर्ग के लोगों ने गिल्ली डंडा खेल कर मकर संक्रांति पर्व मनाया गया। इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि रामकरण मालाकार पार्षद ओम जी गुप्ता साथ ही अन्य पार्षद द्वारा भी नगर में गिल्ली डंडा खेला गया और यह पर्व मकर संक्रांति का उत्साह के साथ मनाया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!