माचलपुर मण्डल में भाजपा ने समर्पण अभियान की राशिके तहत कार्यकर्ताओं से लिया जन सहयोग – JD News 24×7

JD News 24×7

Latest Online Breaking News

माचलपुर मण्डल में भाजपा ने समर्पण अभियान की राशिके तहत कार्यकर्ताओं से लिया जन सहयोग

😊 Please Share This News 😊

माचलपुर मण्डल में भाजपा ने समर्पण अभियान की राशिके तहत कार्यकर्ताओं से लिया जन सहयोग

प्रदेश ब्यूरो हेड बीएस मंडलोई
प्रदेश ब्यूरो हेड बीएस मंडलोई

माचलपुर मण्डल में भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नेता पुर्व विधायक हजारीलाल दांगी ने आज समर्पण अभियान के तहत कार्यकर्ताओं से आजीवन सहयोग राशि के रूप में राशि एकत्रित की है। समर्पण अभियान संगठन व विचार के लिए समर्पण है| समर्पण निधि संग्रह अभियान कोई धन संग्रह का अभियान नहीं है। पार्टी में काम करने वाले हर जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और पार्टी के हितचिंतकों का यह भाव रहता है कि उनके योगदान से पार्टी का संचालन हो। इस मनोभाव के साथ अपना समर्पण करते हैं। समर्पण निधि संग्रह अभियान हमारे संगठन और विचार के लिए समर्पण है। यह बात समर्पण राशि संग्रह के दौरान माचलपुर मंडल के कार्यकर्ताओं से पूर्व विधायक हजारीलाल दांगी ने कही। इस दौरान मंडल अध्यक्ष हनुमान पाटीदार, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल खंडेलवाल, धिरप सिह सरपंच,संजय शर्मा,बीएस मंडलोई गोविंद श्राफ,पवन राठौर मनीष अग्रवाल अर्जुन गुर्जर, सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदेश ब्यूरो हेड बीएस मंडलोई की रिपोर्ट

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!