आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओ ने मनाई बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती। – JD News 24×7

JD News 24×7

Latest Online Breaking News

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओ ने मनाई बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती।

😊 Please Share This News 😊

✒️ आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाई बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती।

🖕आकाश शर्मा संवाददाता

          🔺जीरापुर जिला राजगढ़🔺

आज बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती आम आदमी पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता द्वारा हर्षोल्लास साथ नगर जीरापुर में आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बाबू अली खान के नेतृत्व में मनाई गई जिसमें गणमान्य पदाधिकारी मौजूद थे तेजू सिंह पटेल, ईश्वर सिंह,डॉक्टर एमआर गोरे, राम कैलाश दांगी, राजेश गोड, भगवान सिंह, राजू कई कार्यकर्ता व गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

बाबू अली खान ने बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि हर साल 14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाती है। भारत के पहले कानून मंत्री डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती को चिह्नित करते हुए, 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को भारत में समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में जाना जाता है। डॉ. भीमराव आम्बेडकर यानी डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर का जन्म दिन 14 को 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर को भारतीय संविधान के पिता के रूप में सम्मानित किया गया, क्योंकि उनकी अध्यक्षता में ही संविधान सभा ने दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान तैयार किया गया था। अम्बेडकर जयंती को जातिगत भेदभाव और उत्पीड़न जैसी सामाजिक बुराइयों से लड़ने में न्यायविद के समर्पण को याद करने के लिए भी मनाया जाता है।

उन्होंने जाति व्यवस्था का कड़ा विरोध किया और इसे समाज से मिटाने का प्रयास किया। वह हमेशा उत्पीड़ितों के साथ एकजुटता से खड़े रहे और महिलाओं, मजदूरों और अछूतों के जीवन के उत्थान के लिए काम किया। एक प्रखर समाज सुधारक, अर्थशास्त्री और प्रभावशाली वक्ता होने के साथ-साथ, डॉ. अम्बेडकर राजनीति विज्ञान, कानून और अर्थशास्त्र जैसे विभिन्न विषयों के विद्वान भी थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!