सारंगपुर नगर पालिका CMOअशोक भमोरिया10000 की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार – JD News 24×7

JD News 24×7

Latest Online Breaking News

सारंगपुर नगर पालिका CMOअशोक भमोरिया10000 की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार

😊 Please Share This News 😊
जिला ब्यूरो चीफ संजय बना राजगढ़

सारंगपुर नगर पालिका CMOअशोक भमोरिया 10000 की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार

राजगढ़ आवेदक पवन कसेरा निवासी सारंगपुर जिला राजगढ ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल  मनु व्यास को एक शिकायती आवेदन दिया कि वो नगर निगम में ठेकेदारी का कार्य करता है एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी नगरपालिका सारंगपुर जिला राजगढ़ अशोक भमोरिया उसके किये गए कार्यों के बिल को पास करने के एवज में 8 प्रतिशत के हिसाब से रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत सत्यापन उपरांत आज पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ट्रेपकर्ता अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक डॉ सलिल शर्मा ने टीम के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी नगर पालिका सारंगपुर जिला राजगढ़ अशोक भमोरिया को 10000/- की रिश्वत लेते राठी कॉलोनी स्थित गोकुल पुष्पद के मकान पर जहां आरोपी किराये से रहता था, रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी अशोक भमोरिया ने आवेदक पवन कसेरा से रिश्वत राशि के 10,000रु लेकर अपनी पहनी शर्ट की जेब मे रख ली थी। लोकायुक्त टीम की कार्यवाही जारी है। टीम सदस्य ट्रेपकर्ता अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक डॉ सलिल शर्मा, निरीक्षक मयूरी गौर, प्र आर. रामदास कुर्मी, आर. बृजबिहारी पांडे, आर. मनोज मांझी, आर. हेमन्त ठाकुर शामिल है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!