शासकीय कन्या शाला जीरापुर में स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। – JD News 24×7

JD News 24×7

Latest Online Breaking News

शासकीय कन्या शाला जीरापुर में स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया।

😊 Please Share This News 😊
जे डी न्यूज़ चीफ एडिटर दीपक जायसवाल

आज कन्या शाला जीरापुर में आजादी के अमृत महोत्सव मनाया गया।
(जीरापुर) शासकीय कन्या शाला जीरापुर में स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार के सदस्यों को आमंत्रित कर मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य नगरपालिका अधिकारी इकरार अहमद एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश बैरागी ने की।
सर्वप्रथम राष्ट्रगीत गायन के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात भारत माता की पूजा अर्चना अतिथियों द्वारा की गई, अतिथियों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार के सदस्यों का शाल श्रीफल एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया गया जिसमे जिसमें सर्वप्रथम  बंशीधर  नागर के सुपुत्र दिनेश नागर का सम्मान किया, प उकार लाल  शर्मा के सुपुत्र महेंद्र  शर्मा प्रभु दयाल  चौबे के पौत्र  तरुण चौबे  रामप्रसाद  पुरोहित पौत्र  राहुल पुरोहित  हीरालाल  तिवारी के पुत्र कन्हैयालाल तिवारी  बिहारी लाल सोनी के पुत्र सुरेश सोनी का सम्मान किया गया।
आजादी के गुमनाम दीवाने जो सदैव गुमनामी रहे उनको याद किया एवं उनकी जानकारी बच्चों को दी शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष भेरु लाल शर्मा ने शिक्षक संघ द्वारा पूरे प्रदेश में मनाए जा रहे आजादी के महोत्सव पर प्रकाश डाला , गुमनाम झलकारी बाई, कुं चैन सिंह , अवतिं बाई, आदि कई नामों की जानकारी दी , हाजी रसूल खान, ने ऐसे कई आजादी के दीवानों ने , अपनी जान की बाजी लगा कर हमे आजादी में सांस लेने की की आजादी दिलाई, दिनेश  नागर ने आजादी के पूर्व की जानकारी प्रदान की , अरुण चौबे ने आजादी का महत्व बताया, मुख्य अतिथि  इकरार अहमद ने, हर घर तिरंगा लहराने की बात कहीं, स्वतंत्रता सेनानी हमे आजादी दिला गए अब हमारी बारी है उसे आगे बढ़ाने की , हम राष्ट्र भक्ति से ओत प्रोत रहे , विकास खंड शिक्षा अधिकारी  जगदीश प्रसाद बैरागी ने बालिकाओं को आज़ादी का महत्व बताया, हमे आजादी ऐसे ही नहीं मिली इसमें कई लोगो का त्याग और बलिदान है। अंत में भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। संचालन राधेश्याम पुरविया ने किया , आभार देवेंद्र शर्मा ने माना, इस अवसर पर देव नारायण दांगी, तरवर सिंह परमार, प्रवीण शर्मा,, अर्चना त्रिपाठी, कृष्णा द्विवेदी, प्रियंका वर्मा, रश्मि सेन, सुरेन्द्र कुमार व्यास , आर सी मालवीय, रजनीश भावसार, ओम गुप्ता, नवनीत गुप्ता, राम सागर शर्मा, संगीता शर्मा, प्रभात शर्मा, सीता राम मालवीय , कासिफ खान दिनेश गुप्ता, नजमा राही , कृष्ण गुप्ता, संगीता तिवारी, बाल चंद सिंगला, चंदा शर्मा सुरेश दांगी जनशिक्षक,,राम बाबु शर्मा, आदि 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!