विधिक साक्षरता शिविर संपन्न। – JD News 24×7

JD News 24×7

Latest Online Breaking News

विधिक साक्षरता शिविर संपन्न।

😊 Please Share This News 😊
जे डी न्यूज़ चीफ एडिटर दीपक जायसवाल

विधिक साक्षरता शिविर संपन्न।
जीरापुर , शासकीय कन्या उ मा वि जीरापुर में विधिक साक्षरता शिविर , प्रथम सत्र न्यायाधीश डाक्टर श्री मनोज कुमार जी गोयल के आतिथ्य में हुआ , सर्व प्रथम मा सरस्वती की पूजा अर्चना की गई , सरस्वती वंदना कु रिंकू गुर्जर,, रीना धांधल ने की , न्यायधीश महोदय का साफा बांध कर स्वागत किया, स्वागत भाषण प्राचार्य राजेश मंडलोई ने दिया, न्यायधीश डाक्टर मनोज गोयल ने बताया की हमे जो मौलिक अधिकार मिले जिसमें हमे स्वतंत्रता का अधिकार है कोई हमारा शोषण नहीं कर सकता, कर्तव्य के बिना कोई अधिकार नहीं और अधिकार के बिना कोई कर्तव्य नही। पाक्सो एक्ट 18 वर्ष से कम बालक बालिकाओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर 2012 में लैंगिक अपराध कानून बनाया गया, जिसमे शिकायत करने पर आपकी पहचान गोपनीय रखी जाती है। मोबाईल के सदुपयोग एवम् दुरूपयोग पर प्रकाश डाला।, कक्षा 10 वी से ही अपना लक्ष्य निर्धारित करने की सलाह दी, अंत में छात्राओं ने अपनी जिज्ञासा शान्त करने के लिए प्रश्न किए कु रिंकू गुर्जर ने वकील कैसे बनते हैं, कु दीपिका मालवीय ने आईएएस बनने के लिए क्या करे। बबीता मालवीय जज बनने के लिए क्या करना पड़ता है , आशु भदौरिया संजना बर्मा ने बाल विवाह रोकने के लिए क्या कानून है। न्याय की देवी की आंखो पर पट्टी क्यो बंधी होती है, क्या कानून अंधा होता है। जज साहब ने बताया की यह फिल्मी बातें हैं की कानून अंधा होता है , सही यह हैं की न्याय की देवी की आंखो पर पट्टी बंधे होने का अर्थ कानून अमीर गरीब सभी के लिए एक समान होता है। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय ध्वज वितरित किये , कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम पूर्विया ने किया आभार देवेंद्र शर्मा ने व्यक्त किया, इस अवसर पर गोविंद कुंभकार नाजिर, चन्दर सिंह भाटी, अशोक कुमार सेन,मांगीलाल शर्मा, गजरा पंवार पेरा लीगल कार्यकर्ता अर्चना त्रिपाठी, कृष्णा द्विवेदी, प्रियंका वर्मा , भेरूलाल शर्मा, आरसी मालवीय श्याम वर्मा, रजनीश भावसार, संगीता तिवारी,ओम गुप्ता नवनीत गुप्ता, सीता राम मालवीय, रामसागर शर्मा , संगीता शर्मा, बाल चंद सिंगला, सुरेश दांगी जनशिक्षक, कल्पना गुर्जर, रामबाबू शर्मा, आदि उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!