माचलपुर भाजपा मंडल व युवा मोर्चा द्वारा मनाई पंडित दीनदयाल जयंती – JD News 24×7

JD News 24×7

Latest Online Breaking News

माचलपुर भाजपा मंडल व युवा मोर्चा द्वारा मनाई पंडित दीनदयाल जयंती

😊 Please Share This News 😊
स्टेट हैड बी.एस.मंडलोई माचलपुर

माचलपुर भाजपा मंडल व युवा मोर्चा द्वारा मनाई पंडित दीनदयाल जयंती

“भारतीय जनता पार्टी मंडल माचलपुर के सभी पदाधिकारी, समस्त मोर्चा पदाधिकारी, समस्त प्रकोष्ठ, मंडल कार्यसमिति, वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा 25 सितंबर 2022 को भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती सरस्वती शिशु मंदिर माचलपुर में शाम 4 बजे युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के पी पंवार के आतिथ्य मनाई इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानसिंह गुर्जर मंडल अध्यक्ष हनुमान पाटीदार,रामगोपाल खण्डेलवाल, अर्जुनसिंह पंवार ,जिलाउपाध्यक्ष श्री राम दांगी, विजय गुप्ता राकेश मारु रामगोपाल मालवीय मीडिया प्रभारी बी एस मण्डलोई, कमलसिंह सोनगरा हरिसिंह गुर्जर युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पटेल ,अर्जुन सिंह परमार ,रवि सोनी ,दिलीप राठौर,अर्जुनसिंह गुर्जर अंतरसिंह चौहान,रामलाल गुर्जर आदि मौजूद रहे।

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष केपी पंवार पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानसिंह गुर्जर व पूर्व मंडल अध्यक्ष रामगोपाल खण्डेलवाल ने पंडित दिन दयाल उपाध्याय पर उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र पटेल ने सभी का आभार व्यक्त किया बाद में सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में पौधरोपण किया।

इसके पूर्व 11:00 बजे मोदी जी के मन की बात का 92वां एपिसोड इस कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी जी द्वारा कई मुद्दों पर चर्चा की गई और मन की बात लोगों तक पहुंचाने सभी बूथ पर निवासरत कार्यकर्ताओं ने एवं बूथ के अध्यक्षों ने अपने बूथ में अपने घरों में टी वी की व्यवस्था व लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी जगह जगह यह कार्यक्रम सामुहिक रूप से देखा गया।
बूथ स्तर पर सभी कार्यकर्ताओ द्वारा पदाधिकारी स्वच्छता अभियान चलाकर व पौधारोपण भी किया गया।

राजगढ़ के माचलपुर से प्रदेश ब्यूरो हेड बीएस मंडलोई की रिपोर्ट।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!