ऑरेंज मार्मलेड की सरकारी खरीद का आष्वासन दिया मुख्यमंत्री ने ,प्रगति संस्थान का अवलोकन किया – JD News 24×7

JD News 24×7

Latest Online Breaking News

ऑरेंज मार्मलेड की सरकारी खरीद का आष्वासन दिया मुख्यमंत्री ने ,प्रगति संस्थान का अवलोकन किया

😊 Please Share This News 😊

ऑरेंज मार्मलेड की सरकारी खरीद का आष्वासन दिया मुख्यमंत्री ने ,प्रगति संस्थान का अवलोकन किया

राजगढ़ 29 सितम्बर, 2022 संवाददाता दीपक जायसवाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने जिले के ऑरेंज मार्मलेड के विक्रय हेतु पर्यटन विभाग के होटल को लक्षित करने का आष्वासन दिया है। भैंसवा माता मंदिर परिसर स्थित आजीविका मिशन के प्रशिक्षण केंद्र प्रगति संस्थान का मुख्यमंत्री चैहान ने अवलोकन किया। इस अवसर पर मिशन अंतर्गत जिले में महिला समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री का प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का जायजा लिया तथा केंद्र की गतिविधियों की सराहना की। उल्लेखनीय है कि प्रगति संस्थान में विभिन्न महिलाओं द्वारा आजीविका गतिविधियों का संचालन एवं प्रशिक्षण किया जा रहा है।
इस अवसर पर आर.एस.एस. के वरिष्ठ पदाधिकारी श सुरेश सोनी, जिले के प्रभारी मंत्री डाॅ. मोहन यादव, स्वास्थ्य मंत्री विष्वास सारंग, सांसद रोडमल नागर उपस्थित रहे। आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना ने जिले में संचालित हो रही गतिविधियों के बारे में अतिथियों को विस्तार से अवगत कराया। इस अवसर पर महिलाओं ने ज़िले में उत्पादित उत्पादों का एक गिफ्ट हैंपर भी मुख्यमंत्री को भेंट किया। मुख्यमंत्री ने सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर कार्य करने का आह्वान किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!