जिले में अतिवृष्टि से बाढ़ आपदा के दौरान होमगार्ड के गोताखोरो एवं एस.डी.आर.एफ. की टीम ने जो कार्य किया है, वहां प्रसन्नीय है-पुलिस अधीक्षक – JD News 24×7

JD News 24×7

Latest Online Breaking News

जिले में अतिवृष्टि से बाढ़ आपदा के दौरान होमगार्ड के गोताखोरो एवं एस.डी.आर.एफ. की टीम ने जो कार्य किया है, वहां प्रसन्नीय है-पुलिस अधीक्षक

😊 Please Share This News 😊

जिले में अतिवृष्टि से बाढ़ आपदा के दौरान होमगार्ड के गोताखोरो एवं एस.डी.आर.एफ. की टीम ने जो कार्य किया है, वहां प्रसन्नीय है-पुलिस अधीक्षक

होमगार्ड का 76 वां स्थापना दिवस पर मुख्य परेड़ की ली सलामी

होमगार्ड स्थापना दिवस पर होमगार्ड के अधिकारी एवं जवानो को किया पुरस्कृत

JDNEWS24×7 चीफ एडिटर दीपक जायसवाल
JDNEWS24×7 चीफ एडिटर दीपक जायसवाल

राजगढ़ :- 76वां होमगार्ड स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अवधेष कुमार गोस्वामी ने कहा कि जिले में अतिवृष्टि से बाढ़ आपदा के दौरान होमगार्ड के गोताखोरो एवं एस.डी.आर.एफ. की टीम ने जो कार्य किया है, वहां प्रसन्नीय है। चुनाव, कानून व्यवस्था, त्यौहार एवं आपदा के समय जब भी जिले में समस्याओं का सामना करना पड़ाता है। तब होमगार्ड के जवानो ने पुलिस बल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा सर्मप्रण के साथ कार्य किया है। पुलिस बल के साथ तत्परता और मजबुती के साथ खडा रहने वाला बल होमगार्ड का बल रहता है।
06 दिसम्बर होमगार्डस, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा कालिन मोचन बल का 76 वां स्थापना दिवस के चलते राजगढ़ जिला होमगार्ड कार्यालय में प्रातः 10ः00 बजे मुख्य परेड का आयोजन किया गया एवं परेड की सलामी मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर श्री अक्षय तेम्रवाल ने सलामी ली साथ ही परेड का निरीक्षण भी किया। आयोजित स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्षनी एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले होमगार्ड जवानो का प्रषस्ति पत्र प्रदान किए। इस दौरान शहर के कलाकरों एवं पुलिस के जवानो द्वारा देश भक्ति गीत भी गाए।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर श्री अक्षय तेम्रवाल ने होमगार्ड स्थापना दिवस के अवसर पर होमगार्ड के जवानों को बधाई दी एवं नगरीय निकाय चुनाव हो या पंचायत चुनाव और बाढ़ आपदा में भी होमगार्ड बल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस मौके पर उप पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद, जिला होमगार्ड कमांडेड श्रीमति सुमन बिसौरिया, प्लाटून कमांडर श्री रंजीत

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!