भाजपा प्रत्याशी हजारीलाल दांगी ने किया नगर मैं जन सम्पर्क, लाड़ली बहनों ने किया जगह-जगह स्वागत।
![](https://jdnews24x7.com/honodig/uploads/2023/11/IMG-20231115-WA0011.jpg)
😊 Please Share This News 😊
|
भाजपा प्रत्याशी हजारीलाल दांगी ने किया नगर मैं जन सम्पर्क, लाड़ली बहनों ने किया जगह-जगह स्वागत।
JD NEWS 24×7 samachar
![](http://jdnews24x7.com/honodig/uploads/2023/11/IMG_20220111_114826-248x300.jpg)
🎤🖕आकाश शर्मा मप्र राज्य ब्यूरो प्रमुख।
![](http://jdnews24x7.com/honodig/uploads/2023/11/IMG-20231115-WA0011-300x300.jpg)
माचलपुर:- प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को सीधे सीधे लाभ मिलने वाली योजना का असर पूरे प्रदेश में देखा जा रहा है, महिला उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़ी हुई, वर्ष 2006 मैं मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, उसके बाद 2007 मैं राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित एवम कई प्रदेशों मैं मध्यप्रदेश से प्रोत्साहित होकर लागू की गई लाड़ली लक्ष्मी योजना हो या 2023 मैं लाडली बहना योजना निश्चित तौर पर इस प्रकार की योजनाओं से महिलाओं को लाभ प्राप्त हुआ है।
परिवार से जुड़े हुए एवं लाभार्थी लोग बताते है कि लाभर्थियों का पूरा परिवार भारतीय जनता पार्टी का सम्पूर्ण परिवार बन चुका है। यह योजना क्षेत्र ही नही पूरे प्रदेश मे भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए ऐतिहासिक कदम के रूप मे सामने आएगी, और धीरे धीरे अब सामने भी आने लगी है। भारतीय जनता पार्टी की और से खिलचीपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी हजारीलाल दांगी का नगर मैं जनसम्पर्क के दौरान अनेक स्थानों पर महिलाओं के द्वारा किया गया स्वागत कहि न कही बेटियों व महिलाओं के लिए तैयार योजनाओं का ही परिणाम है।
अग्रवाल धर्मशाला से बजरंग रोड, चौकी मोहल्ला, बाजार चौक, मुसलमान मोहल्ले से हरीजन मोहल्ला, रावण ब्लडी, आवास कॉलोनी, सहित अनेक स्थानों पर जनसम्पर्क के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ने जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क कार्यक्रम मे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |