विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर ली शपथ
![](https://jdnews24x7.com/honodig/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-31-at-9.26.42-PM-1-1024x768.jpeg)
😊 Please Share This News 😊
|
![JDNEWS 24×7 चीफ़ एडिटर दीपक जायसवाल](http://jdnews24x7.com/honodig/uploads/2023/05/deepak.jpeg)
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर ली शपथ
जीरापुर — वर्तमान में भारत ही नहीं पूरे विश्व में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा तंबाकू उत्पादों का सेवन किया जाता है।देश मे आज पुरुष ही नहीं महिलाओ द्वारा भी बड़ी संख्या में तंबाकू उत्पादों का सेवन किया जा रहा है। आज भारत में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग तंबाकू सेवन से होने वाली बीमारियों से मृत्यु को प्राप्त हो रहे हैं समाज में तंबाकू सेवन से होने वाली बीमारियां और मृत्यु आज एक गंभीर चिंता का विषय है। और इस गंभीर चिंताजनक समस्या के निदान हेतु ओर तंबाकू सेवन से होने वाली बीमारियों और होने वाली मृत्यु की रोकथाम हेतु और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से, 31 मई विश्व तंबाकू दिवस के अवसर पर नगर परिषद कार्यालय जीरापुर में सभी कर्मचारियों द्वारा स्वयं तंबाकू उत्पादों के सेवन नहीं करने और दूसरे लोगों को भी इनका सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित करने के संबंध में शपथ ली गई।
इस अवसर पर नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी महमूदअली खान ,,देवनारायण दांगी, रमेशचंद्र नाथ, रामगोपाल दांगी राधेश्याम दांगी ओंकार लाल मंडलोई कमल भावसार प्रवीण शर्मा राकेश मंडलोई राजेंद्र सिंह भाटी सत्यनारायण तिवारी हेमंत शर्मा हेमराज दांगी जसवंत चौहान जितेंद्र तिवारी संदीप नाथ मिलन कुंभकार कृष्णकांत मुंद्रा जितेंद्र सोनी नीरज मालवीय हेमराज राव एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |